नशीली गोलियों, टीकों व हैरोइन सहित 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 12:19 AM (IST)

बटाला (बेरी): विभिन्न थानों की पुलिस ने नशीली गोलियों, नशीले टीकों व हैरोइन सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार थाना सिटी की पुलिस ने बुलेट मोटरसइकिल (पी.बी.-06ए.ए-9893) सवार 2 युवक बलजीत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी सागरपुरा बटाला एवं वरिन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव नठवाल को क्रमश: 4 ग्राम हैरोइन व 250 नशीली गोलियों सहित काबू किया है।

इसी तरह थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने अनुभव पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं. 8 फतेहगढ़ चूडिय़ां एवं अरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां को काबू कर उनसे क्रमश: 120-120 नशीली गोलियां और थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी नसीरपुर को 100 नशीली गोलियों बिना मार्का व 10 नशीले टीकों बिना लेबल सहित काबू किया है। पुलिस अनुसार उक्त पांचों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत अलग-अलग केस विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं।

Des raj