बड़ी खबरः लुधियाना में तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूबे,  3 की लाशें बरामद

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 04:52 PM (IST)

लुधियाना (जगरूप): चंडीगढ़- लुधियाना मुख्यमार्ग पर पड़ते गांव मान गढ़ के तालाब में 5 बच्चों के डूबने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तालाब में डूबे 5 बच्चों में से 3 की लाशें बरामद कर ली गई हैं जबकि 2 बच्चों की तालाश जारी है।

जानकारी के अनुसार गांव मानगढ़ के तालाब में नहाते हुए 4 बच्चे डूब गए जबकि इस दौरान एक अन्य बच्चा उन्हें बचाते हुए तालाब में डूब गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं सूचना मिलते ही थाना कूमकला की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि 5 बच्चों में से 3 की लाशें बरामद कर ली गई हैं जबकि गोताखोरों की मदद से 2 बच्चों की तालाश जारी है।

Content Writer

Vatika