संगरूर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों सहित गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 08:24 PM (IST)

संगरूर/लहरागागा (बेदी, विजय कुमार सिंगला): संगरूर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती इलाके में अवैध हथियारों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्तियों को गुप्त सूचना के आधार पर आलमपुर ड्रेन से 2 वाहनों और एक अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। कुलदीप सिंह निवासी मूनक एक अवैध शराब तस्कर है जो पंजाब-हरियाणा सीमा पर तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आबकारी अधिनियम के कई मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : राजभवन के गैस्ट हाऊस में सी.एम. चन्नी और सिद्धू की बैठक

अमृतपाल, बूटा सिंह तथा निक्का सिंह जोकि सभी मानसा जिले के रहने वाले हैं तथा हाईवे डकैती और लूटपाट में शामिल हैं। हरियाणा के जींद निवासी अशोक कुमार इलाके का मुख्य हथियार तस्कर है। उससे पूछताछ पर पता चला है कि वह मध्यप्रदेश में गैर कानूनी हथियार बनाने वाले तथा पंजाब और विदेशों में रहते कई गैंगस्टरों के सम्पर्क में है। गौरतलब है कि पिछले 3 महीने दौरान संगरूर पुलिस ने 11 गैर कानूनी हथियारा बरामद किए हैं तथा हथियारों की तस्करी तथा गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल 16 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लहरा के पुलिस उप कप्तान मनोज गोरसी, पी.पी.एस. और एस.एच.ओ. लेहरा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा स्थानीय पुलिस पिछले 40 दिनों से अशोक कुमार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। वह दोनों राज्यों के बीच आसान यातायात के कारण गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ये आधुनिक अवैध हथियार मशीन से बने हैं और ये अवैध हाथ से बने हथियारों की तुलना में अधिक महंगे हैं। स्वपन शर्मा, आई.पी.एस., एस.एस.पी. संगरूर ने बताया कि अशोक कुमार की गिरफ्तार से निश्चित तौर पर इस इलाके में गैर कानूनी हथियारों की सप्लाई पर रोक लग जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हथियारों के तस्करों द्वारा मध्य प्रदेश से पंजाब के लिए इस्तेमाल होने वाले रूट और मनी ट्रेल की पुष्टि की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal