जमीनी विवाद में चली गोली, 5 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 09:06 AM (IST)

पट्टी(पाठक): पट्टी से 8 किलोमीटर दूर गांव जोड़सिंग वाला में जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों में गोली चल गई, जिससे 5 लोग घायल हो गए, उन्हें सिविल अस्पताल पट्टी में दाखिल करवाया गया। दारा सिंह, संतोख सिंह, सुखराज सिंह ने बताया कि गांव में करीब 65 वर्ष से यह भूमि हमारे पास है। 

दोपहर को सुखविन्द्र सिंह अपने 25-31 साथियों के साथ जमीन पर आया और हम पर तेजधार हथियारों व बंदूकों से गोलियां चलाकर हमला कर दिया, जिसमें संतोख सिंह, दारा सिंह, सुखराज सिंह, राजविन्द्र कौर, सुखचैन सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदर प्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

swetha