ठेका दिलाने का झांसा देकर मारी 5 लाख की ठगी

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 05:51 PM (IST)

बठिंडा (स.ह): सिविल लाईन पुलिस ने छावनी में ठेका दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी मारने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार सुरेश कुमार निवासी बठिंडा ने ई.ओ. विंग के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि प्रताप सिंह व उसकी पत्नी पूनम कौर ने उसके साथ 5 लाख की ठगी मारी है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों ने उसको 5 लाख में छावनी में ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसने उनकी बातों में आकर उनको उक्त रकम दे दी।

इसके बाद न तो आरोपियों ने उसे छावनी में ठेका दिलाया और न ही पैसे वापिस किए। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Des raj