फिरोजपुर में कोरोना से आज 5 और मौतें, इतने पॉजिटिव मामले

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 06:11 PM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर में कोरोना से आज 5 और मौतें हो गई हैं। मृतको में 2 पुरुष और 3 महिलाएं हैं ,जिनकी उम्र 73 वर्ष, 60 वर्ष, 59 वर्ष और 70 वर्ष है। यह सभी मृतक फिरोजपुर अर्बन, ब्लॉक गुरूहरसहाय ,फिरोजशाह और कस्सूआना ब्लॉक के रहने वाले थे। सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र मनचंदा ने बताया कि ज़िले में अब तक इस वायरस से 491 लोगों की मौत हो चुकी है। आज चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि एक कोई भी रिकवरी नहीं हुई। ज़िला भर में इस समय 52 कोरोना ग्रस्त हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि  अब तक 14187 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 13644 ठीक हो चुके हैं।

Content Writer

Tania pathak