भाजपा विधायक पर हमले के मामले में 5 अन्य किसानों ने किया सरैंडर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 10:11 AM (IST)

मलोट(गोयल, जज): भाजपा विधायक पर हुए हमले के कारण कई किसानों पर मामला दर्ज किया गया था जिसके अंतर्गत आज 5 अन्य किसानों ने बठिंडा चौक मलोट में सरैंडर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा विधायक पर हुए हमले के आरोप में 22 किसान गिरफ्तार हो चुके हैं, आज 5 अन्य किसानों लखनपाल शर्मा आलमवाला, जसमेल सिंह आलमवाला, संदीप सिंह आलमवाला, कुलदीप सिंह इन्नाखेडा व कुलविन्द्र सिंह दानेवाला ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पंजाब अध्यक्ष डल्लेवाला ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News