बटाला: कबड्डी खिलाड़ी कत्ल मामले में 5 पुलिस कर्मचारी डिसमिस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 10:45 AM (IST)

बटाला(बेरी): गत दिन गुरमेज सिंह उर्फ पप्पी कबड्डी खिलाड़ी निवासी भगवानपुर थाना कोटली सूरत मल्ली के कत्ल केस में शामिल 5 पुलिस कर्मचारियों को पुलिस विभाग ने डिसमिस कर दिया है। एस.एस.पी. बटाला रछपाल सिंह ने बताया कि उक्त कत्ल केस के संबंध में बटाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवतार सिंह निवासी कोटला गुज्जरां, बलकार सिंह निवासी काला बाला, रणजीत सिंह निवासी जलालपुर, बलजीत सिंह निवासी गुमानपुर, सुरिन्द्र सिंह निवासी मल्लियां कलां, सिमरत सिंह निवासी काहनूवान रोड बटाला को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में कथित अभियुक्त बलकार सिंह व सुरिन्द्र पाल सिंह जिला बटाला में बतौर हवलदार तैनात हैं परन्तु आरजी तौर पर गैर जिला में ड्यूटी कर रहे थे। इसके अलावा कर्मचारी अवतार सिंह, रणजीत सिंह और बलजीत सिंह कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में तैनात पाए गए हैं। 

एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पी.एच.सी. बलकार सिंह और पी.एच.सी. सुरिन्द्रपाल सिंह को पुलिस विभाग में होते हुए ऐसी अनुशासनहीनता और लापरवाही के कारण विगत दिवस ही पुलिस विभाग से डिसमिस कर दिया गया है। इसी तरह बाकी कथित अभिुयक्तों में पी.एच.सी. अवतार सिंह नंबर 1899/अमृतसर सिटी, ए.एस.आई. रणजीत सिंह नंबर 858/अमृतसर सिटी, ए.एस.आई. बलजीत सिंह नंबर 1724/अमृतसर सिटी को भी कमिश्नर पुलिस, अमृतसर की तरफ से डिसमिस कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News