550वां प्रकाश पर्व: नगर कीर्तन ननकाना साहिब ले जाने की मिली इजाजत

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर(ब्यूरो/चावला): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधी नगर कीर्तन, जो 28 अक्तूबर को दिल्ली से ननकाना साहिब के लिए रवाना होना है, की अनुमति केन्द्र सरकार ने दिल्ली कमेटी को दे दी है। 550 श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल होकर पाकिस्तान जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को गुरु ग्रंथ साहिब जी पालकी में शोभायमान होकर संगतों को दर्शन देंगे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंगला साहिब से रवाना हो कर शंकर रोड, मोती नगर, राजा गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, सी.आर.पी.एफ. कैंप पश्चिम विहार, गुरु हरिकृष्ण नगर से होकर पानीपत पहुंचेगा। इसके बाद हरियाणा के करनाल से होते हुए कुरुक्षेत्र में पहला पड़ाव डाला जाएगा।

Vatika