जम्मू-कश्मीर के पीड़ित परिवारों के लिए भिजवाई 564वें ट्रक की राहत सामग्री

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 10:53 AM (IST)

जालंधर(जोगिन्द्र संधू): जम्मू जिले से संबंधित अरनिया और आर.एस.पुरा ऐसे इलाके हैं, जिन पर पाकिस्तान की तरफ से की जाती गोलीबारी का सबसे अधिक असर पड़ा है। साल 2018-19 इन क्षेत्रों के लिए कहर का समय बन गया और एक मौका ऐसा भी आया जब भारी गोलीबारी कारण यहां के सरहदी गांवों से संबंधित 80 हजार के करीब लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। अरनिया और आस-पास के गांव ‘भूतों के बाड़े’ बन गए थे, जहां कोई-कोई व्यक्ति ही रह गया था और या पुलिस वाले अपनी ड्यूटी दे रहे थे। 

पाकिस्तान की तरफ से इन क्षेत्रों पर गोलीबारी का कहर आज भी जारी है, जिस कारण यहां के बाशिन्दे कभी भी आम लोगों जैसा जीवन नहीं गुजार सकते। कृषि, स्कूलों की पढ़ाई, पशुओं की देखभाल व अन्य काम-धंधे अक्सर गोलीबारी कारण प्रभावित होते रहते हैं। आतंकवाद व गोलीबारी ने जहां इन क्षेत्रों से संबंधित परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं, वहीं उनके लिए रोजी-रोटी की समस्या भी बन जाती है। आतंकवाद पीड़ितों व सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों का दुख-दर्द बांटने के मकसद के साथ ही पंजाब केसरी पत्र समूह की तरफ से 20 सालों से एक विशेष राहत मुहिम चलाई जा रही है। पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी के नेतृत्व में चल रहे मानवीय सेवा के इस कुंभ तहत अब तक लाखों लोगों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

इस राहत मुहिम अधीन ही पिछले दिनों 564वें ट्रक की राहत सामग्री अरनिया सैक्टर के सीमावर्ती गांवों में रहने वाले प्रभावित परिवारों के लिए भिजवाई गई थी। इस बार की सामग्री का योगदान जीरा हलके से संबंधित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व समाज सेवी स. सुरिन्दर सिंह जौड़ा की तरफ से दिया गया था। सामग्री भिजवाने के कार्य में जीरा से पंजाब केसरी के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह अकालियांवाला ने अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा सरपंच निशान सिंह चांबां, विनोद कटारिया, सुखविंद्र छिंदा, कुलवंत सिंह पूर्व प्रधान सहकारी सभा मल्लांवाला, अंग्रेज सिंह सरपंच करीम वाला, जसवंत सिंह पूर्व सरपंच शीहांपाड़ी, रेशम सिंह पूर्व सरपंच मलंग शाहवाला, कुलविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, साहब सिंह सुधारा, सुक्खा सिंह नंबरदार जौड़ा, मेहर सिंह सरपंच जौड़ा, आजाद सिंह संधू ठठा साहब, डा.अंग्रेज सिंह संधू, डा. बलजिंद्र सिंह, सरवण सिंह जौड़ा, सुरजीत सिंह जौड़ा, लवप्रीत सिंह आढ़ती मल्लांवाला, गुरमीत सिंह प्रधान, सर्वप्रीत देवा-बाबा सोनू शाह हरीके, रिंकू देवा और विजय धीर मोगा ने भी अपेक्षित सहयोग दिया।

पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी की तरफ से जालंधर से रवाना किए गए इस ट्रक की सामग्री में 300 रजाइयां शामिल थीं। ट्रक रवाना करते समय भारत विकास परिषद धर्मकोट के प्रधान श्री गौरव शर्मा, विजय बत्तरा, गौरव दाबड़ा, सावन अरोड़ा, चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह संधू, हरदयाल सिंह, परगट सिंह भुल्लर व नंबरदार बलबीर सिंह उप्पल भी मौजूद थे। पंजाब केसरी की राहत टीम के प्रमुख योग गुरु वरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में सामग्री वितरित करने के लिए जाने वाले सदस्यों में रामगढ़ (सांबा) से भाजपा नेता स. सरबजीत सिंह जौहल और आर.एस. पुरा से पंजाब केसरी के प्रतिनिधि मुकेश रैणा भी शामिल थे।

Edited By

Sunita sarangal