पंजाब हुआ बाढ़ जैसे हालात से बेहाल , 6 लोगों को निगल गया आफत काल

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 10:02 AM (IST)

जालंधरः  पंजाब में शनिवार रात से हो ही जोरदार बारिश के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। खन्ना (लुधियाना) के गांव हौल में जर्जर घर की छत गिरने से बच्चे सहित दंपति की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्ची बाल-बाल बच गई।

वहीं लुधियाना के ही माछीवाड़ा साहिब में सतलुज किनारे बसते गांव मंड सुक्खेवाल में घर की छत गिरने से 70 वर्षीय किसान अनोख सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई।

रूपनगर के नूरपुर बेदी में स्कूल में पानी घुसने से चौकीदार की तीन 3 की बच्ची डूब गई। वहीं अन्य जगह भी एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

 

swetha