पंजाब के इस जिले से 6 विदेशी लड़कियां गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 11:51 AM (IST)

फगवाड़ा : फगवाड़ा के गांव महेडू के पास अब पुलिस थाना सतनामपुरा की टीम ने 6 विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चली जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी लड़कियां मासूम लोगों को तेजधार हथियारों की नोक पर डरा धमका कर लूटपाट कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इनके बारे में लूट का शिकार हुए एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। देर रात तक पुलिस ने आरोपी विदेशी लड़कियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पंजाब वासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आने वाले 2 दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी

थाना सतनामपुरा के एस.एच.ओ. गौरव धीर ने एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए डोगरा ढाबे के करीब नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्होंने 6 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। उक्त विदेशी महिलाएं लोगों को पहले झांसे में लेती थी और फिर जाल में फंसा कर ठगती थी। एस.एच.ओ. गौरव ने कहा कि विदेशी महिलाओं पासपोर्टों को लेकर  जांच  की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : पुलिस प्रशासन में फेरबदल, DSPs के हुए तबादले, पढ़ें List

वहीं एस.एच.ओ. का कहना है कि उक्त महिलाएं छात्र हैं या नहीं इसे भी लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बता दें कि दलजीत सिंह पुत्र मनजीत निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान मौजूदा निवासी महेरु ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती रात जब वह डोगरा ढाबे से खाना खा कर आ रहा था तो रास्ते में विदेशी महिलाएं उसे एक साइड लेकर गई और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तेजधार हथियारों के बल पर सामान लूटने की कोशिश की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila