6 ग्राम हैरोइन, नकदी, मोबाइल व स्वर्णाभूषण बरामद

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 11:48 PM (IST)

जालंधर (महेश): सी.आई.ए. स्टाफ ने नशा तस्करी के मामले में पति-पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 6 ग्राम हैरोइन, 1 मोबाइल, सोने के गहनों के 32 नग बरामद किए हैं। पटेल चौक के नजदीक की गई नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह व उसकी पत्नी राधिका दोनों निवासी गली नं.-1 चक्क जिंदा पिंड, नजदीक मिल्क प्लांट जालंधर और अमर चंद पुत्र तारा चंद निवासी गली नं.-9 नजदीक जिम शहीद बाबू लाभ सिंह नगर गुलाब देवी रोड जालंधर के रूप में हुई है। 

पुलिस पार्टी ने कुलदीप सिंह से 2 ग्राम हैरोइन, उसकी पत्नी राधिका से भी 2 ग्राम हैरोइन व एक मोबाइल, सोने के गहने, अमर चंद से 32,020 रुपए की नकदी व 2 ग्राम हैरोइन बरामद की है। तीनों के खिलाफ थाना-2 में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में अमर चंद के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के 2 केस व कुलदीप सिंह के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के 3 केस दर्ज सामने आए हैं।

Des raj