जालंधर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 01:40 PM (IST)

जालंधर(रत्ता) : पंजाब में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार का असर जालंधर में साफ़ दिखाई दे रहा है। आज जालंधर में अभी तक 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 1 कपूरथला का है और 1 गुरदासपुर का है। इनमें से एक कपूरथला के डॉक्टर गौरव कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गया है।
इस से शहर में मरीज़ों का आंकड़ा 173 तक पहुंच गया है और अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना वायरस से प्रभावित हुए सबसे अधिक जिलों में जालंधर दूसरे नंबर पर है।
ये मामले आए सामने
कुलजिंदर सिंह (किडनी अस्पताल)
चरनी देवी (किडनी अस्पताल)
गुरजीत कौर (गुरुनानकपुरा)
दर्शन सिंह ( कबूलपुर)
संतोष कुमारी ( शेख अड्डा)
उषा रानी ( शेख अड्डा)