Big Breaking : लुधियाना में गैस लीक होने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, कुछ की हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 12:34 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर इलाके में गैस लीक हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मरने वालों में 4 पुरुष, 5 महिलाएं और 10 और 13 साल के 2 लड़के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही 4 की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका क्या कारण था, यह फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और वहां राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एक दमकल वाहन और एक एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal