दिल्ली की तर्ज पर मोहाली जिले के 6 स्कूल बनाए जाएंगे Smart

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 04:01 PM (IST)

नयागांव(मुनीष जोशी): शिक्षा विभाग दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को सुपर स्मार्ट बनाने में जुट गया है। यहां दिल्ली के स्कूलों की तरह ही बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और हर सुविधा देने पर फोकस किया जा रहा है।

मोहाली जिले के 6 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। डी.ई.ओ. बलजिंदर सिंह ने बताया कि मुल्लांपुर गरीबदास, खरड़, बनूड़, मोहाली नगर के 3बी 1, भांखरपुर और डेराबस्सी के 12वीं तक के स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा जिसे लेकर काम शुरू हो चुका है।

प्राइवेट की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में रिसेप्शन पहले ही बना दी गई है। जिन नगरों में दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में विकसित किया जा रहा है उन एरिया में सरकार की ओर से बच्चों के दाखिले के लिए परिजनों को जागरूक भी किया जाएगा।

Content Writer

Vatika