करीब 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का रितिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 04:37 PM (IST)

गढ़दीवाला (वरिन्दर पंडित, मोमी): जिला होशियारपुर में पड़ते गढ़दीवाला में एक 6 वर्षीय बच्चा के बोरवेल में गिरने की खबर सामने आई है। यह घटना बैरमपुर में घटी। उक्त बच्चा प्रवासी मजदूर का बताया जा रहा है। गांव वासी अपने स्तर पर फिलहाल बच्चे को निकालने के उद्यम कर रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक 6 वर्षीय बच्चा किसी कुत्ते से बचता हुआ बोरवेल में जा गिरा। बच्चे की जान बचाने के लिए एन.डी.आर.एफ. की टीम को बुलाया गया है और सेना की मदद भी ली जा रही है। 

सूचना मिलने पर आसरा संस्था के प्रमुख मनजोत सिंह तलवंडी और ओर गांव वासियों की तरफ से बच्चे को बचाने के यत्न किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी इस घटना सम्बन्धित जानकारी दे दी गई। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच चुका है और बच्चे को बचाने की कोशिशों जारी लगातार जारी हैं। बताया जा रहा है कि जिस बोरवेल में 6 वर्षीय मासूम जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, वह लगभग 300 फुट गहरा है। मौके पर हलका विधायक जसवीर सिंह राजा भी पहुंच चुके हैं। 

आपको बता दें कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा लगभग 100 फुट के बीच फंसा हुआ है जिससे बच्चे की जान को बड़ा खतरा बना हुआ है। इतनी गहराई तक आक्सीजन की कमी चलते आक्सीजन पहुंचाने की कोशिश भी की जा रही है। दूसरी तरफ जे.सी.बी. के साथ खुदाई की जा रही है। बच्चे की जान बचाने के लिए दुआओं की जरूरत है। सरकार की ताकत की जरूरत पड़ेगी। सरकार तक इस घटना की आवाज पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान बड़े स्तर पर सहायता की जरूरत पड़ेगी।  

गौरतलब है कि जब प्रिंस व फतेहवीर नामक बच्चों के साथ हादसा हुआ था तब भी लोगों ने अरदासें व दुआएं की थी जिसके चलते लोगों की दुआओं ने प्रिंस को बचा लिया गया था। इस बार भी लोगों की दुआओं की जरूरत है ताकि इस मासूम बच्चे रितिक की जान बच सकें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila