बादलों के घर तक दी कोरोना ने दस्तक, दहशत का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 05:06 PM (IST)

लम्बी /मलोट (जुनेजा):  राज्य सहित ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में भी  कोरोना महामारी शिखर पर है और अब इस महामारी ने बादलों की रिहायश पर भी दस्तक दे दी है। शनिवार को आई पहली सूची में 60 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें दर्जन भर मलोट उप मंडल के हैं जिनमें से 5 केस पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रिहायश पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी हैं।

यह 5 पंजाब पुलिस के जवान हैं और इनकी उम्र 26 से लेकर 55 साल तक है। जानकारी के अनुसार मलोट में एक स्वीट शॉप मालिक पिता -पुत्र के अलावा सराभा नरग, गुरु नानक नगरी और मेन बाज़ार से संबंधित एक एक मरीज़ से बिना रथड़ियां, किलियावाली और शेखू में नए केस आए हैं।  इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री की रिहायश पर तैनात 2 सी.एस. एफ. के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News