फरीदकोट में तेज आंधी-बारिश का कहर, मंदिर परिसर में गिरा 60 साल पुराना पीपल का पेड़

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 04:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में बदले मौसम के मिजाज के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं तेज आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। ऐसी ही खबर फरीदकोट से सामने आई जहां तेज आंधी के कारण 60 साल पुराना पीपल का पेड़ उखड़कर गिर गया। बता दें कि ये पेड़ गौशाला पंचवटी मंदिर परिसर में स्थित था जहां रोजाना लोग इसकी पूजा करते थे। राहत की बात ये रही की ये हादसा रात के समय हुआ जिस कारण जानी नुकसान से बचाव रहा।  

वहीं जेतो में खराब मौसम के चलते पोल्ट्री फार्म की छत ढह गई जिस कारण हजारों चूजे और मुर्गियां मर गई। इस कारण पोल्ट्री फार्म मालिक का लाखों का नुकसान हो गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News