60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2024 - 05:33 PM (IST)

मलोट: एक दिन पहले लापता हुई गांव कटियावाली की 60 वर्षीय महिला का शव गांव के पास नहर में मिला है। मृतक के बेटे ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां की हत्या कर शव को फैंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस संबंध में कबरवाला पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी एस.आई. सुखदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि लवप्रीत सिंह लभू पुत्र चानन सिंह उर्फ चंडीगढ़ सिंह ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में बताया कि वह 6 भाई-बहन हैं और उसे छोड़कर बाकी सभी की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित हैं और 5 साल पहले उसके पिता की मृत्यु हुई थी। उनकी मां विद्या बाई उनके साथ रहती हैं। 24 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह घर से बाहर गया था और उसकी मां घर पर थी। रात 10 बजे जब वह वापस आया तो उसकी मां घर पर नहीं थी। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के बाहर चंचल सिंह महबूब के खेत के पास एक महिला का शव पड़ा है। उसने अपने भाई के साथ जाकर देखा तो कपड़ों और चेहरे से पहचान लिया कि शव उनकी मां का है। उसके सिर पर किसी चीज से चोट लगी है, जिससे पता चल रहा है कि उसने महिला की हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया है। इस मामले में कबरवाला पुलिस ने लवप्रीत के बयान पर अज्ञात आरोपी/आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala