स्वास्थ्य विभाग के 7 डिप्टी डायरैक्टर/सिविल सर्जन तबदील

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 10:23 PM (IST)

होशियारपुर(जैन): पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सेवारत 7 डिप्टी डायरैक्टरों/सिविल सर्जनों के तबादले किए गए हैं। 

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा द्वारा जारी सूची के अनुसार डा. सतीश मल्होत्रा को डिप्टी डायरैक्टर मुख्य कार्यालय चंडीगढ़, डा. अरुण गुप्ता को सिविल सर्जन संगरूर, डा. मंजीत सिंह को सिविल सर्जन पटियाला, डा. हंस राज को सिविल सर्जन फाजिल्का, डा. सुरिन्द्र कुमार को सिविल सर्जन फिरोजपुर, डा. गुरमिन्द्र सिंह को डिप्टी डायरैक्टर मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ तथा डा. नरेश अग्रवाल को सिविल सर्जन फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है। 

Vaneet