लुधियाना में कोरोना के कारण 7 की मौत, 122 पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 10:02 AM (IST)

लुधियाना (सहगल): पिछले कुछ दिनों से महानगर में कोरोना का कहर पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। जिले के अस्पतालों में 6 लुधियाना निवासियों समेत 7 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई, जबकि 122 मरीज पॉजिटिव आए हैं। सिविल सर्जन मुताबिक इनमें से 111 मरीज जिले के रहने वाले हैं। आज सामने आए मरीजों में 8 हैल्थ केयर वर्कर भी शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बढ़ कर 22457 हो गई है। इनमें से 895 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

सेहत आधिकारियों मुताबिक 20686 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 876 एक्टिव मरीज रह गए हैं। इसके अलावा 3159 पॉजिटिव मरीज दूसरे शहरों के रहने वाले थे, जो जिले के अस्पतालों में पॉजिटिव आए। इनमें से 376 की मौत हो चुकी है और 71 एक्टिव बताए जाते हैं। सिविल अस्पताल में कोरोना के 17 मरीज दाख़िल हैं, जबकि निजी अस्पतालों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 198 हो गई है।

Tania pathak