होशियारपुर जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में मिले 7 मोबाइल फोन, पंजाब की 13 जेलों में चला सर्च आप्रेशन

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 10:28 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता एवं जेल विभाग के एडिशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रवीण सिन्हा के आदेश अनुसार आज राज्य की 13 केंद्रीय जेलों में जिला व हाई सिक्योरिटी जेलों में पुलिस व जेल अधिकारियों की तरफ से संयुक्त सर्च आप्रेशन किए गए। केंद्रीय जेल होशियारपुर में सर्च ऑप्रेशन के दौरान हाई सिक्योरिटी जोन जहां अधिकांश गैंगस्टर बंद हैं, में एस.पी. मुख्यालय परमिंदर सिंह हीर केंद्रीय जेल के अधीक्षक ललित कुमार कोहली के नेतृत्व में 3 घंटे तक सर्च आप्रेशन चला। सर्च ऑप्रेशन में डी.एस.पी. सिटी जगदीश अत्री, डी.एस.पी. डिटेक्टिव राकेश कुमार व डी.एस.पी. आप्रेशन गोपाल सिंह शामिल थे।

इसके अलावा 3 थाना प्रभारी प्रभारी, 13 ए.एस.आई. व अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल थे। सर्च ऑप्रेशन के पश्चात अधिकारियों ने बताया कि 7 मोबाइल फोन, एक चार्जर बरामद किया गया है। यह बरामदगी बलजिंदर उर्फ गांधी, सज्जन कल्याण, सतीश गिल, बहादुर खान, रमनदीप उर्फ रोमी, पिं्रस मनी, अरुण कुमार चिड़ीमार से बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज करवाए जा रहे हैं।

पंजाब की 13 जेलों में चला सर्च आप्रेशन
पंजाब के जेल विभाग के एडीशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य की 13 जेलों में  सर्च ऑप्रेशन चलाया गया, जिसमें केंद्रीय 
जेल अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, होशियारपुर, हाई सिक्योरिटी जेल कपूरथला, जिला जेल संगरूर भी शामिल है।

Vaneet