अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर ईंटों-पत्थरों से हमला, DSP सहित 7 पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 09:03 AM (IST)

रूपनगर (विजय): चमकौर साहिब की बंगाला बस्ती में अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर कब्जाधारकों व स्थानीय लोगों ने ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान एक डी.एस.पी. सुखजीत सिंह विर्क सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हिंसक टकराव लगभग एक घंटे तक चलता रहा। कब्जाधारकों ने जे.सी.बी. के शीशे तोड़ कर टायर तक फाड़ दिए। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा जिसके पश्चात ही मामला शान्त हुआ। एस.डी.एम. हरप्रीत सिंह ने फिलहाल कार्रवाई को 7 दिनों के लिए टाल दिया है।

लोगों को कब्जा हटाने के लिए पहले भी नोटिस दिए गए हैं जबकि अब दोबारा 7 दिन का समय दिया गया है। इसके पश्चात कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।बंगाला बस्ती के निवासियों ने कहा कि वे लम्बे समय से यहां रहते हैं तथा उनके पास बिजली व पानी तक के कनैक्शन हैं। प्रशासन धक्केशाही से उन्हें बेघर कर रहा है। इन लोगों ने कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भी भड़ास निकाली। पुलिस ने हमलावरों जोगी, गिन्दी, सोमा, करमला, अजय, गुलशन, राजा, पिरथी व गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News