CM सहित बन सकते हैं कुल 18 मंत्री, कैबिनेट में खाली पड़े हैं अभी भी 7 पद

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 11:49 AM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 10 नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री सरकार में शामिल हो चुके हैं। संवैधानिक नियमों के अनुसार पंजाब कैबिनेट में कुल 18 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। पंजाब विधानसभा के चुनाव में कुल 92 आम आदमी पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए थे। नियमों के अनुसार अभी पंजाब कैबिनेट में 7 और कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह नहीं बताया है कि अगला मंत्रिमंडल विस्तार कब किया जाएगा और खाली पड़े पद कब भरे जाएंगे परन्तु माना जाता है कि भगवंत मान द्वारा अगले कैबिनेट विस्तार को लेकर ज्यादा देर नहीं की जाएगी क्योंकि पंजाब बहुत बड़ा राज्य है। अभी मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्रियों के पास सभी सरकारी विभाग रहेंगे। इसलिए मंत्रियों के ऊपर काफी बोझ आ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः AAP को मिल सकती हैं राज्यसभा की 5 सीटें, इन लीडरों के नाम हैं रेस में

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अगले कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से जल्द चर्चा की जाएगी। अभी भी कई चर्चित चेहरों को कैबिनेट में स्थान दिया जाना है। संवैधानिक नियमों के अनुसार अब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए 7 खाली पड़े पदों को अगले कुछ समय के अंदर भर दिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal