यात्रीगण ध्यान दें: कल ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर जनशताब्दी ट्रेन समेत 7 ट्रेनें रद्द, 3 को किया डायवर्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 12:02 PM (IST)

जैतो(पराशर): उत्तर रेलवे ने 21 मार्च को एक दिन के लिए जनशताब्दी ट्रेन सहित 7 अन्य ट्रेनों को रद्द रखने का निर्णय लिया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 12459-12460 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रैस, 74994-74993 अम्बाला कैंट-कुरुक्षेत्र ई.एम.यू., 64546-6454 अम्बाला कैंट-कुरुक्षेत्र ई.एम.यू., 64531-64532 दिल्ली जंक्शन-पानीपत ई.एम.यू., 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन ई.एम.यू., 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ई.एम.यू. व 12057-12058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी ट्रेन शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार 3 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 20 मार्च को ट्रेन संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रैस लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अम्बाला कैंट मार्ग से जाएगी जबकि 21 मार्च को ट्रेन संख्या 14732 फाजिल्का-नई दिल्ली वाया जैतो-बठिंडा चलने वाली एक्सप्रैस ट्रेन धूरी-जाखल-रोहतक मार्ग से दिल्ली जाएगी। इस तरह ही 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रैस 21 मार्च को अम्बाला कैंट-सहारनपुर-मथुरा सिटी-खुर्जा-अलीगढ़ के रास्ते कटिहार पहुंचेगी। उपरोक्त रेलगाड़ियों का अस्थायी निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के संदल कलां व गन्नौर रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर किया गया है।

Edited By

Sunita sarangal