चुन्नी का झूला बना कर खेल रही मासूम की झटके में निकली सांसे, मंजर देख परिवार के उड़े होश

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 11:08 AM (IST)

लुधियाना (राज) : फील्ड गंज के कुच्चा नंबर 16 में एक किराए के घर में दो बच्चे चुन्नी का झूला बना कर खेल रहे थे। इस दौरान चुन्नी एक तरफ से टूट गई और एक बच्ची के गले में फंस गई। जिससे बच्ची का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची नाजिदा खालम है।

परिवार ने पुलिस को सूचना दी थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की मगर परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। बच्ची के पिता शकीर ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। वह अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ कुच्चा नंबर 16 में किराए पर रहता है। जबकि वह मूल रुप से बिहार का रहने वाला है।

रविवार की शाम को उसके बच्चे छत पर खेल रहे है। उन्होंने एक लोहे के एंगल पर चुन्नी के सहारे झूला बनाया हुआ था और झुल रहे थे। इस दौरान चुन्नी एक तरफ से टूट गई, जोकि उसकी 7 साल की बच्ची नाजिदा खालम के गले में फंस गई। इसके बाद उसके दूसरी बेटी ने आकर बताया। जब वह छत पर गए तो नाजिमा नीचे गिरी हुई थी।

Content Writer

Vatika