माचिस से खेलते-खेलते लगी आग, 7 साल की बच्ची की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 04:53 PM (IST)

फगवाड़ा: फगवाड़ा में प्रवासी मजदूर की झुग्गी को आग लगने के कारण 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव जगतपुरा में खेतों में रह रहे प्रवासी मज़दूर की 7 वर्षीय बच्ची ख़ुशी बेटी मनोज कुमार माचिस की डिब्बी के साथ खेलते -खेलते अचानक आग की चपेट में आ गई।

इस घटना में बच्ची 60 प्रतिशत झुलस गई। मौके पर पहले उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ते देख  उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रैफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ख़ुशी के पिता जगतपुर जाट के किसान महेंद्र सिंह के खेत में बने कच्चे मकान में रह रहे हैं। 
 

Content Writer

Vatika