Pics: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 12:07 PM (IST)

जालंधरः 73वें स्वतंत्रता दिवस पर आज पूरे भारत में खुशी और जोश की लहर है। इसके चलते पंजाब में भी हर्षोल्लास  के साथ विभन्न स्थानों पर झंडा फहराया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जालंधर के  गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पर तिरंगा फहराया।  इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ-साथ सुंदर झांकियां पेश की गईं।


कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने पठानकोट में तिंरगा फहराकर सलामी दी। लोगों को संबोधित करते हुए सरकारियां ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया और आसमान में ग़ुब्बारे छोड़ कर अमन और शांति का संदेश दिया। 

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने बरनाला में तिंरगा फहराकर परेड की सलामी ली। 
 

बठिंडा में तृप्त राजिन्दर बाजवा ने फहराया झंडा
कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने खेल स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बाजवा ने  कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए,  जिनके कारण आज हम आज़ाद हैं।

खटकड़ कलां पहुंचे सुंदर शाम आरोड़ा, दिया बड़ा तोहफा
खटकड़ कलां पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने शहीदों की धरती पर इंडस्ट्री खोलने का ऐलान करते हुए बड़ा तोहफ़ा दिया है। 

 

Vatika