पंजाब भर में 750 से ज्यादा मरीजों को सशर्त अस्पताल से छुट्टी, 7 दिन तक घर में रहना होगा आइसोलेट

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 02:42 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए आज पंजाब भर से साढ़े सात सौ से ज्यादा कोरोना के मरीजों को सशर्त छुट्टी देकर उनके घरों को भेज दिया गया। इनमें जालंधर शहर के 79 मरीज भी शामिल हैं जिन्हें 4 तरह के फार्म भरवाने के बाद घरों को भेज दिया गया। इन मरीजों को छुट्टी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) के अंतर्गत दी गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए  मैडीकल सुपरिंटैंडैट डा. हरिन्दर सिंह ने बताया कि नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अंतर्गत जो मरीज अस्पताल में दाखिल होते समय नामात्र लक्षण वाले दिखाई दे रहे थे और वे अब बिल्कुल लक्षणमुक्त हो गए हैं को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी के पहचात घरों में एकांतवास होने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि अगर मरीज में 10 दिनों के बाद कोरोना वायरस के कोई लक्षण दिखाई न दें और पिछले तीन दिनों से बुख़ार न हो और ऑक्सीजन की जरूरत न पड़े तो उसे नई गाइडलाइंस के मुताबिक डिस्चार्ज किया जा सकता है।

घर में पारिवारिक सदस्यों से 7 दिन रहना होगा अलग
डॉ. सिंह ने  कहा कि जिस मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है उसके घर में अन्य पारिवारिक सदस्यों से अलग रहने के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हों जैसे कि साफ-सुथरा हवादार कमरा जिसके साथ वाशरूम होना चाहिए और साथ ही मरीज को स्वयं एकांतवास के लिए अंडरटेकिंग देनी होगी कि उसके पास घर में आइसोलेशन की अपेक्षित सुविधा मौजूद है। उन्होंने कहा कि मरीज को सख्ती से  सामाजिक दूरी की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीज के घर में एकांतवास का समय अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सात दिनों बाद पूरा हो जाएगा।

किस जिले से शुक्रवार को कितने मरीज ठीक होकर घरों को गए

जिला                  मरीजों को मिली छुट्टी

अमृतसर                    237

जालंधर                       79

तरनतारन                    81

मोहाली                       35

होशियारपुर                 78

पटियाला                    34

गुरदासपुर                 91

मुक्तसर                     2

मोगा                        40

फिरोजपुर                  39

बठिंडा                      28

पठानकोट                  4

कपूरथला                   1

Edited By

Tania pathak