मौसम साफ के बावजूद एयरपोर्ट पर 8 उड़ानें लेट, 1 रद्द

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 08:49 PM (IST)

अमृतसर (इंद्रजीत): अमृतसर एयरपोर्ट से आज 8 उड़ानें लेट और एक उड़ान रद्द हुई। आज पूरा दिन मौसम में गर्मी और आसमान साफ रहने के बावजूद उड़ानों का सिलसिला लेट रहा।  
         
जानकारी के मुताबिक आज इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली की उड़ान 6ई-2524 सुबह 6:25 की बजाय 7:00 बजे पहुंची। स्पाइसजेट की दुबई की उड़ान संख्या एस.जी. 56 अपने निर्धारित समय 8:30 बजे की बजाय एक घंटा लेट पहुंची। एयर इंडिया एयरलाइंस की बरमिंघम की उड़ान एआई-114 अपने निर्धारित समय 1:15 की बजाय 2:06 पर पहुंची। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की उड़ान संख्या आई.एक्स/192 अपने निर्धारित समय 2:30 की बजाय 3:15 पर पहुंची: स्पाइसजेट की मुंबई की उड़ान एसजी-6371 अपने निर्धारित समय बाद दोपहर 2:55 की बजाए शाम 4:35 पर पहुंची। इसी प्रकार स्पाइसजेट की एस.जी 3562 जयपुर और एयर इंडिया की देर रात दिल्ली की उड़ान एआई-479 में भी लंबी देरी बताई जा रही है। उधर, विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली की उड़ान यूके 695 रद्द हो गई। 

Vaneet