ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोपी 8 पुलिस कर्मी सस्पैंड

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 08:23 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में एस.एस.पी. गौरव गर्ग ने सोमवार देर सायं जिले के 8 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड करने के आदेश दिए हैं। 

सूत्रों के अनुसार सस्पैंड पुलिस मुलाजिमों में लोकल रैंक ए.एस.आई. जसवंत सिंह थाना सदर, कांस्टेबल रूबी कुमार व पी.आर./हैड कांस्टेबल सुभाष चंद्र दोनों थाना टांडा, लेडी कांस्टेबल सुखविंदर कौर सहायक सी.एच.सी. पी.एल., लेडी कांस्टेबल पुष्पा पुलिस लाइन, सी-2 विजय कुमार तथा लोकल रैंक ए.एस.आई. बलविंदर सिंह थाना मेहटियाना व पी.आर. हैड कांस्टेबल नरिंदर सिंह तमीली ब्रांच शामिल हैं।सोमवार देर रात जब इस संबंध में एस.एस.पी. गौरव गर्ग से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन कर्मचारियों की ड्यूटी फतेहगढ़ साहिब में लगाई गई थी परंतु ये लोग वहां नहीं पहुंचे जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। सस्पैंड पुलिस कर्मचारी अपने निलंबन काल में पुलिस लाइंस में हाजिरी लगाएंगे।

swetha