गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर 8 सिख कैदी होंगे रिहा

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: केंद्र सरकार गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे आठ सिख कैदियों को रिहा करेगी। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इसके अतिरिक्त एक मामले में एक सिख कैदी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला गया है जबकि आजीवन कारावास की सजा काट रहे आठ सिख कैदियों को समय से पहले रिहा करने का निर्णय लिया गया है। 

मंत्रालय ने बताया कि इन कैदियों को पंजाब में आतंकवाद के दौर में विभिन्न अपराधों में सजा दी गई थी। केंद्र तथा राज्य सरकार ने मिलकर इन कैदियों की रिहाई का फैसला लिया है। विभिन्न सिख संगठनों द्वारा इन कैदियों की रिहाई की लम्बे समय से की जा रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
 

Vaneet