8 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से किया कत्ल

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 10:56 AM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर झिरका ब्लाक के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला।

सूचना मिलते ही डी.एस.पी. और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एस.पी. संगीता कालिया ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार बच्ची वीरवार दोपहर अपनी बकरियों को चराने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले उससे दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना संबंधी जांच करनी शुरू कर दी है।

Edited By

Sunita sarangal