कोरोना से जंग में सहयोग दे रही है 88 साल की बुजुर्ग महिला

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2020 - 08:53 AM (IST)

जीकरपुर/मोहाली: करोना जैसी घातक बीमारी में जहां सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद करने में लगी हुई हैं वहीं लोग भी अपने स्तर पर इस संकट की घड़ी में पूरा सहयोग देने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसी ही मोहाली की 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना को मात देने के लिए एक योद्धा की तरह दिन-रात काम कर रही है।

बुजुर्ग महिला द्वारा रोजाना 150 मास्क बनाए जा रहे हैं ताकि इस संकट की इस घड़ी में लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके। भारतीय सेना के जवान की पत्नी फेज-1 निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग भूपिंदर कौर बेदी ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें यह जानकर काफी चिंता हुई कि डॉक्टर और हैल्थकेयर वर्कर्स को भी मास्क की कमी आ रही है। उन्हें खुद मास्क खरीदने पड़ रहे है। इसके बाद उन्होंने मास्क का एक सैंपल देखा, उन्हें लगा कि मास्क बनाने का काम तो बहुत ही आसान है। इसके बाद उन्होंने मास्क बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि लॉकडाऊन के चलते दुकानें बंद हैं जिस कारण उन्हें मास्क बनाने के लिए नया कपड़ा नहीं मिल सका।

लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ पुराने कपड़े के टुकड़े और अपने बच्चों के लिए रखे कुछ नए सूती कपड़े भी इस्तेमाल कर मास्क तैयार कर रही हैं। भूपिंदर कौर बेदी ने बताया कि जिस मशीन से वह रोजाना मास्क तैयार कर रही है वह मशीन उन्हें शादी में मिली थी। उन्होंने बताया कि सुबह वह अपनी बहू वरिष्ठ मशीन बाल रोग विशेषज्ञ के साथ मिलकर मास्क बनाती हैं। बुजुर्ग महिला ने बताया कि शुरू में उन्होंने डॉक्टर बेटे एच.एस. बेदी को मास्क मास्क बाटन को दिए। उनका बेटा वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ है। बाद में उन्होंने गरीब लोगों को मास्क देने शुरू किए। भूपिदंर कॉर बेदी ने बताया कि वह भारतीय सेना के जवान की पत्नी हैं। वहीं, तीन डॉक्टर बेटों की मां भी हैं। उनकी तीन बहुएं और एक पोता भी डॉक्टर है।

Vatika