लुधियाना में कोरोना से 82 वर्षीय महिला की मौत
punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 05:52 PM (IST)
लुधियाना (सहगल) : शहर में आज कोरोना से 82 वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्थानीय संगीत सिनेमा के समीप रहने वाली उक्त महिला उपचार के लिए सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती थी। दूसरी ओर पिछले 24 घंटों में 7746 सैंपल की स्क्रीनिंग में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार स्थानीय अस्पतालों में आज दो पॉजिटिव मरीज सामने आए जिनमें एक बाहरी जिले से संबंधित है जबकि एक लुधियाना का रहने वाला है। महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87534 हो गई है जबकि मृतक मरीजों की संख्या 2101 तक पहुंच गई है। स्थानीय अस्पतालों में कोरोना के 7 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 19 पॉजीटिव होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। 3 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 रह गई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here