Coronavirus: पूर्ण हजूरी रागी के समागम में जाने वाले 86 लोग होम क्वॉरंटाइन

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 03:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र) : कोरोना पॉजीटिव पूर्व हजूरी रागी ने 19 मार्च को सैक्टर-27 की कोठी नंबर 73 में हुए समागम में भाग लिया था। नोडल ऑफिसर अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि उन्होंने समागम में भाग लेने वाले व अन्य संपर्क में आए शहर के कुल 86 लोगों को क्वॉरंटाइन किया है। 

सैक्टर-27, 18,33 व 36 में अधिकतर लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया है। जानकारी के मुताबिक समागम में करीब 150 लोग थे। चंडीगढ़ में रागी के संपर्क में आए ज्यादातर लोग सैक्टर-27 से ही हैं। यहां पर एक घर में 14 लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया है। अभी तक चंडीगढ़ में 1256 लोगों को होम क्वॉरंटाइन किया गया है। 
 

Vatika