89 विधायक पहली बार चढ़े हैं विधानसभा की सीढ़ियां

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब के नए बने विधायकों को वीरवार को शपथ दिलाई गई जिनमें सिर्फ 28 विधायक ऐसे है जो दूसरी या इससे ज्यादा बार जीते हैं जबकि 89 विधायक पहली बार विधानसभा की सीढ़ियां चढ़े है जिनमें सबसे ज्यादा 81 सदस्य आम आदमी पार्टी के हैं इनमें खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहली बार विधायक बने हैं यहां तक कि दूसरी बार जीतने वाले आम आदमी पार्टी के विधायकों का आंकड़ा भी 11 है।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: AAP सरकार के नए मंत्री इस दिन लेंगे शपथ, होगी पहली कैबिनेट बैठक

यह है दूसरी बार जीतने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक
- हरपाल चीमा
- अमन अरोड़ा
- सर्बजीत मनुके
- जय किशन रोडी
- कुलतार संधवा
- मीत हेयर
- प्रो बरजिंदर कौर
- मनजीत सिंह बिलासपुर
- बुद्ध राम
- नरेश कटारिया
- कुलवंत पंडोरी

यह भी पढ़ेंः गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर युवक ने किया शर्मनाक काम, जांच में जुटी पुलिस

विधानसभा के मौजूदा सेशन की खासियत 
- पिछली बार के मुकाबले दोगुना हुई महिला विधायकों की संख्या
- 11 पहली बार बनी है विधायक
- 12 डॉक्टर भी बने हैं विधायक
- 50 साल से कम है आधे विधायकों की उम्र 
- कोई विधायक नहीं है अनपढ़
- 87 करोड़पति विधायक 
- 58 विधायकों पर हैं क्रिमिनल केस 

यह भी पढ़ेंः लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान को फेसबुक पर Live होना पड़ा मंहगा, पढ़ें क्या है मामला

मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों से जुड़े पहलू
- प्रकाश सिंह बादल के बाद सबसे कम उम्र के सी.एम. बने हैं भगवंत मान 
- बादल 1970 में 43 साल की आयु में बने थे सी.एम. 
- 49 वर्ष है भगवंत मान की उम्र 
- चरणजीत चन्नी 58 तो कैप्टन 60 वर्ष की उम्र में बने थे सी.एम. 
- बादल 18 व कैप्टन अमरिंदर सिंह 9 वर्ष से ज्यादा समय रहे हैं मुख्यमंत्री 
- राजेन्द्र कोर भट्ठल सबसे कम समय 89 दिन रही मुख्यमंत्री 
- 111 दिन का है चन्नी का कार्यकाल

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News