नाइजीरियन सहित 3 नशा तस्कर काबू, 9 लाख की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 12:00 PM (IST)

बठिंडा (विजय): बठिंडा पुलिस ने एक नाइजीरियन सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 9 लाख रुपए की कीमत की 450 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एस.पी. (डी) स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि डी.एस.पी. कुलदीप सिंह व सी.आई.ए. इंस्पैक्टर राजिंद्र कुमार की अगुवाई में ए.एस.आई. कृपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। 

इस दौरान कटार सिंह वाला के नजदीक एक आल्टो कार को शक के आधार पर रोका गया जिसे गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी ऊधम सिंह नगर चला रहा था। तलाशी दौरान पुलिस ने उससे 50 ग्राम हैरोइन रामद की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उक्त हैरोइन वह तरुण कुमार सुमी निवासी दिल्ली से लेकर आता है जो आगे एक नाइजीरियन जैरी उर्फ पीटर से लाकर उसे देता था। पुलिस ने छापामारी करके तरुण कुमार तथा नाइजीरियन जैरी को भी काबू कर लिया जिससे पुलिस ने 400 ग्राम हैरोइन बरामद कर ली। पता चला है कि जैरी नाइजीरिया से कपड़े का व्यापार करने आया था जिसकी मुलाकात एक अन्य नाइजीनियर ओएंक्वर के साथ हो गई जो हैरोइन तस्करी करता था व उसने ही जैरी को इस धंधे में डाल दिया। 

ओएंक्वर उसे 800 रुपए ग्राम हैरोइन बेचता था, जो कि उसके बताए ग्राहक को ही 1000 रुपए ग्राम के हिसाब से बेचता था। तरुण कुमार भी उनके ग्राहकों में ही शामिल था। तरुण कुमार पर पहले भी बठिंडा व मानसा में कई मामले दर्ज हैं व अब भी वह जमानत पर बाहर था। बठिंडा जेल में या पेशियों पर आते-जाते उसकी पहचान नशेडिय़ों या नशा तस्करों के साथ हो गई थी। एस.पी. खन्ना ने बताया कि थाना सदर बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। गोपी को भी गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि तरुण कुमार व जैरी का 2 दिनों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Vatika