केपी केस में जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी का सरेंडर लगभग तय!
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 11:58 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में मोहिंदर केपी के बेटे की मौत के मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहिंद्र के.पी. के बेटे की मौत का मुख्य आरोपी प्रिंस पुलिस के समक्ष सरेंडर करने जा रहा है। आरोपी गुरशरण सिंह प्रिंस किसी भी समय सरैंडर कर सकता है। प्रिंस, जोकि शान इंटरप्राइजिज का आनर है और इस घटना का मुख्य आरोपी है। प्रिंस लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके परिवार व रिश्तेदारों पर पुलिस द्वारा दबाव बनाया गया, जिसके चल अब गुरशरण सिंह प्रिंस किसी भी समय पुलिस के सामने सरैंडर कर सकता है। पुलिस द्वारा लगातार उसके घर व ठिकानों पर रेड की जा रही थी। प्रिंस इस घटना का मुख्य आरोपी है।
वहीं सूचना मिली है कि उसके किसी एक करीबी रिश्तेदार को भी पुलिस ने राऊंडअप किया हुआ है। अतंतः प्रिंस पुलिस के समक्ष सरैंडर करने जा रहा है तथा बहुत जल्द पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। वहीं प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़ी नई अपडेट भी सामने आ सकती है।