पंजाब की सियासत में आज बड़ी हलचल के आसार! सुखबीर कर सकते है बड़ा धमाका

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 11:03 AM (IST)

जालंधर: पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। हालांकि चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं लेकिन चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है।

गत दिवस बिजली कट को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर पहुंचे। सुखबीर बादल जालंधर किसी बड़े राजनीतिक धमाको की योजना अधीन पहुंचे हैं। चर्चा है कि शनिवार को जालंधर की राजनीति में बड़ी हलचल होने वाली है।

यह भी संभावना है कि कांग्रेस का विधायक स्तर का नेता अकाली दल में शामिल हो सकता हैं। सूत्रों से पता लगा है कि जालंधर में शनिवार का दिन पंजाब की राजनीति के लिए बड़ी हलचल वाला हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन यह साफ़ है कि सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया और विधायक रोजी बरकंदी सिर्फ़ आराम करने के लिए जालंधर नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि जालंधर में कई सीटों के लिए अकाली दल को तलाश है।
 

Content Writer

Vatika