लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुई परनीत कौर

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 02:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब में कांग्रस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पटियाला की निलंबित कांग्रेसी सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पत्नी परनीत कौर आज भाजपा में शामिल हो गई है। काफी समय से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। मीडिया को संबोधित करते हुए परनीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। 

बता दें कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह अपने बेटे रणइन्द्र सिंह और बेटी जयइंदर कौर के साथ सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि परनीत कौर जो 1999 (13वीं लोकसभा चुनाव) से लोकसभा में पटियाला का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लगातार 3 बार जीतने के बाद 2014 में आम आदमी पार्टी के धर्मवीर गांधी ने उन्हें हरा दिया था परंतु 2019 में फिर सांसद बन गई थी। 

Content Writer

Vatika