विकसित भारत और युवा आकांक्षाओं को साकार करने वाला बजट : डॉ. सुभाष शर्मा

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 10:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को विकसित भारत के संकल्प और युवा आकांक्षाओं को साकार करने वाला बताते हुए इसे समावेशी, संतुलित और दूरदर्शी बजट करार दिया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित यह बजट आर्थिक संप्रभुता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा में सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करना भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम कदम है।

उन्होंने कहा कि बजट में खेलो इंडिया मिशन के तहत खेल प्रतिभाओं के विकास और एवीजीसी सेक्टर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) को उद्योग का दर्जा देकर युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने का प्रयास सराहनीय है। स्कूलों, कॉलेजों में एवीजीसी लैब्स और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना से भारत की क्रिएटिव अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यह बजट गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के साथ देश की विकास यात्रा को और गति देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News