लुधियाना की इस फैक्टरी के गोदाम में लगी भयंकर आग, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 12:20 PM (IST)

लुधियाना (राज): ताजपुर रोड़ बाला जी पुल के पास आर.एस. ट्रेडर्स के नाम से गत्ता फैक्टरी के गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी नुक्सान हुआ। रात 2 बजे लगी आग को बुझाने में 9 से 10 घंटे लगे। आग बुझाने में करीब 45 गाडिय़ां लगी।

थाना टिब्बा के ए.एस.आई. बलजीत सिंह का कहना है कि अब आग पर काबू पाया जा चुका है। कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। फिलहाल इस बारे में बांच जारी है।  

Content Writer

Tania pathak