Ludhiana में 29 जुलाई से शुरू होगा भव्य चातुर्मास, देशभर से पहुंचेगी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 11:06 PM (IST)
लुधियाना (कृष्ण):- संघशासता शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के सुशिष्य एवं वचन सिद्ध मौनी बाबा गुरुदेव सेठ श्री प्रकाश चंद जी महाराज के अंते वासी शेरे हिंद गच्छाधिपति तपस्वी रतन श्री सुंदर मुनि महाराज सा., मधुर गायक विनय मूर्ति श्री सुशील मुनि महाराज एवं युवा प्रेरक श्री संयति मुनि महाराज ठाणा-3, का भव्य चातुर्मास सिविल लाइंस जैन स्थानक में होने जा रहा है। इस भव्य उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जैन स्थानक में मीटिंग आयोजित हुई। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण हुआ। इस दौरान प्रमोद जैन ने कहा कि गुरुदेव श्री सुंदर मुनि महाराज ठाणा-3 का चातुर्मास 29 जुलाई से जैन स्थानक सिविल लाइंस में आरंभ हो रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले गुरुदेव के सानिध्य में 26 जुलाई दिन शुक्रवार को एस ए एन जैन स्कूल में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में पंजाब सहित हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रावक हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर 2025-26 की लेखा जोखा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जो सर्वसम्मति से पास हुआ।
इस अवसर पर जितेन्द्र जैन ने कहा कि चार माह तक चलने वाले भव्य चातुर्मास में गुरुदेव के मंगलमय प्रवेश 27 जुलाई को सादगीपूर्ण ढंग से होगा। इस उत्सव को लेकर सभी पदाधिकारियों , वार्किंग कमेटी के सदस्यों का सहयोग चाहिए। जैन स्थानक में इस बार का चातुर्मास में बड़े संतजनों का आना सबके लिए मंगलकारी है। इसका अधिक से अधिक सबको लाभ लेना चाहिए।
इस अवसर पर एस एस जैन सभा संरक्षक विश्व जैन( कंगारू), चेयरमैन जितेन्द्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, कन्वीनर विपन जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, रविन्द्र जैन भ्राता, अजय सीतल जैन, संजीव जैन (आत्म), राजन जैन (केपी), अनिल जैन (किडले), अभय कुमार जैन (एम एम, )राजेश (पीएच जैन हौजरी), मुकेश जैन (हेम), मुनीष जैन (अनुपम), सुरेश जैन ( सुधर्मा), अजय जैन, महावीर जैन युवक संघ के मेंटर विनोद जैन (गोयम), संरक्षक संजय जैन, चेयरमैन राजीव जैन, अध्यक्ष अभय जैन , वाइस चेयरमैन दिनेश जैन, महामंत्री मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, विक्रम जैन, आदि उपस्थित थे।


