अमृतसर में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले आए सामने, तीन की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 05:49 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): अमृतसर में कोरोना वायरस का कहर रोजाना बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ती रफ्तार ने बाकी के कामों पर ब्रेक लगा दी है। अध्यापकों, स्टूडेंट्स से लेकर प्रशासन तक अब इस बात से चिंतित हो गया है। ऐसे में अमृतसर से एक बड़ी खबर आ रही है कि जिले में आज 246 पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसी के साथ संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 18550 पर पहुंच गया है। इनमें से 16098 स्वस्थ हो कर घर लौट चुके है, वही 1805 एक्टिव केस है। जिले में आज तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे मौतों का आंकड़ा 647 पर पहुंच गया है। 

वही आज 12 बजे तक जिला टीबी केंद्र में किए गए 66 लोगों में से 39 पॉजिटिव आए है। इतनी बड़ी तादाद में पॉजिटिव मामलों की संख्या आना परेशानी का विषय है। पॉजिटिव आए मरीजों में कोरोना वायरस 20 से 40 वर्ष के जवानों के लिए ज्यादा खतरनाक हो रहा है। बीते दिन भी अमृतसर में 4 मरीजों की मौत और 209 मामलों की पुष्टि हुई थी।

Content Writer

Tania pathak