पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में घटा बड़ा हादसा, CCTV में कैद हुआ मंजर
punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 02:29 PM (IST)

नडाला : नडाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में बड़ी घटना घटने की खबर सामने आई है। दरअसल, बुजुर्ग महिला की गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नडाला की एक बुजुर्ग महिला हर रोज नडाला कस्बे के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाऊली साहिब नडाला में माथा टेकने आती है, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।आज जैसे ही बुजुर्ग महिला ने माथा टेकने की रस्म शुरू की तो उसे दिल का दौरा पड़ गया। इस बीच, सेवादार ने बुजुर्ग महिला को उठाया और उसके रिश्तेदारों को सूचित किया। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान जसबीर कौर पत्नी स्वर्गीय मास्टर नरिंदर सिंह निवासी नडाला के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here