दुबई का वीज़ा और ड्राइविंग लाइसेंस दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 05:28 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): नजदीकी गांव नकटे के एक व्यक्ति को 2 साल का दुबई का वीजा और ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार गांव नकटे के रहने वाले सपिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुबई जाने के लिए जिला पटियाला के चौरा गांव के रहने वाले हरपरनीत सिंह से मिला था, जिसने उससे 5 लाख रुपए लिए थे और उसे दुबई का ड्राइविंग लाइसैंस और 2 साल का दुबई का वीजा बनवाने की बात कही थी, लेकिन उक्त व्यक्ति ने उसे सिर्फ 2 महीने का दुबई का वीजा लगवाकर दुबई भेज दिया और उसका ड्राइविंग लाइसैंस भी नहीं बनवाया।

दुबई में 2 महीने रहने के बाद जब उसका वीजा खत्म हो गया तो उस पर जुर्माना लगना शुरू हो गया। यह व्यक्ति उसे लारे लगाता रहा कि उसका वीजा बन जाएगा, जिसके लिए वह करीब 1 साल 2 महीने दुबई में ही रहा लेकिन उसका वीजा नहीं लगा। जब सपिंदर सिंह दुबई से लौटा और उसने उक्त व्यक्ति से अपने दिए पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।

उसने इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख से की और न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की जांच के बाद पुलिस ने सपिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए पटियाला जिले के चौरा निवासी हरपरनीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News