देर रात फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची खलबली, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:56 PM (IST)
होशियारपुर (पंडित) : जिला होशियारपुर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर के भवानी नगर इलाके में स्थित एक बरोजा (रोज़िन) फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर है। देर रात लगी इस आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में पूरी फैकट्री तबाह हो गई।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। देर रात करीब साढ़े 10 बजे तक भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा।



