मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, होटल में Birthday पार्टी में युवक की ह''त्या

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 11:55 AM (IST)

लालड़ू (गुरजीत): अंबाला जिले के लालड़ू के सरसिनी के निकट स्थित एक होटल में बर्थडे मनाने के बाद मामूली कहासुनी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 साल के अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अंबाला जिले के पंजोखरा के पास गांव देहरी का रहने वाला था। लालड़ू पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर उनके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और दो कारें भी जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 10:30 बजे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सरसिनी के पास एक होटल में हुई।

थाना चीफ इंस्पेक्टर रणवीर संधू ने बताया कि गांव मंडोर के प्रीत नाम के युवक का बर्थडे था, जिसमें शामिल होने के लिए होटल में दर्जन भर दोस्त आए थे। केक काटने के बाद कुछ दोस्तों में कहासुनी हो गई। अमनदीप ने बीच-बचाव कर झगड़ा रुकवाया और इसी दौरान अमनदीप के सीने में चाकू घोंप दिया गया। मृतक के भाई गगनदीप के बयान के मुताबिक, चाकू अंबाला जिले के छज्जूमाजरा के रहने वाले जशन ने मारा था। चाकू मारने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

अमनदीप को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में, शव को डेराबस्सी सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया। गगनदीप के बयान पर पुलिस ने जशन, बर्थडे बॉय प्रीत, गांव मंडोर के रहने वाले और हैप्पी, गांव मंडोर के रहने वाले के साथ-साथ उसके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डेराबस्सी सिविल हॉस्पिटल में तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News